H3 रॉकेट पर JAXA मिशन की विफलता व LUPEX/चंद्रयान-5 पर प्रभाव

  • 23 Dec 2025

22 दिसंबर 2025 को जापान के H3 रॉकेट पर सवार अंतरिक्ष मिशन को प्रक्षेपण के बाद दूसरे चरण (सेकंड स्टेज) में विफलता का सामना करना पड़ा है।

मुख्य तथ्य:

  • H3 श्रृंखला: जापान द्वारा विकसित हैवी-पेलोड प्रक्षेपण यान श्रृंखला, जिसका उद्देश्य सबसे भारी पेलोड को अंतरिक्ष में ले जाना है। यह वही H3-24L श्रृंखला का हेवी लिफ्ट रॉकेट है, जिसका उपयोग 2028–2029 के बीच प्रस्तावित चंद्रयान-5 (LUPEX) मिशन के प्रक्षेपण के लिए किया जाना है।
  • LUPEX/चंद्रयान-5: इसे ISRO और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA संयुक्त रूप से विकसित कर रहे हैं; मिशन को Lunar Polar Exploration Mission (LUPEX) भी कहा जाता है।
  • पेलोड संरचना: मिशन में ISRO द्वारा निर्मित लूनर लैंडर होगा, जबकि रोवर का विकास JAXA द्वारा किया जा रहा है।
  • LUPEX : यह भारत (ISRO) और जापान (JAXA) का संयुक्त चंद्र मिशन है, जिसका लक्ष्य चंद्र दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में पानी की बर्फ और अन्य वाष्पशील पदार्थों की उपस्थिति, वितरण और उपयोगिता का अध्ययन करना है।