भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • 31 Dec 2025

30 दिसंबर, 2025 को केंद्र सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है ।

मुख्य तथ्य:

  • वैश्विक रैंकिंग: 4.18 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है ।
  • 3 वर्षों में जर्मनी के प्रतिस्थापन की संभावना : अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को तीसरे स्थान से प्रतिस्थापित करने की स्थिति में है, जिसमें 2030 तक GDP 7.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
  • अमेरिका और चीन : अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और चीन दूसरे स्थान पर है।
  • हालिया GDP वृद्धि: भारत की वास्तविक GDP 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी है, जो पहली तिमाही के 7.8% और पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4% से अधिक है।
  • अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अनुमान: विश्व बैंक ने 2026 में 6.5% वृद्धि का अनुमान लगाया है; मूडीज़ को उम्मीद है कि भारत 2026 में 6.4% और 2027 में 6.5% वृद्धि के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली G20 अर्थव्यवस्था बना रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2025 के लिए 6.6% और 2026 के लिए 6.2% अनुमान बढ़ाया है; आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने 2025 में 6.7% और 2026 में 6.2% वृद्धि का पूर्वानुमान दिया है।
  • GDP मापन : विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधार पर निर्धारित होती है, जिसे मुख्यतः दो तरीकों से मापा जाता है: नॉमिनल GDP (वर्तमान बाजार मूल्यों पर अमेरिकी डॉलर में) और PPP (Purchasing Power Parity) आधारित GDP (जो देशों के बीच मूल्य स्तर के अंतर को समायोजित करता है)।