भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की वार्षिक 2024-25 रिपोर्ट

  • 07 Jan 2026

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को 17 दिसंबर 2025 को लोकसभा और 18 दिसंबर 2025 को राज्यसभा के पटल पर रखा गया। 6 जनवरी 2026 को इस रिपोर्ट की मुख्य उपलब्धियों को सार्वजनिक किया गया।

मुख्य तथ्य:

  • ग्राहक आधार (Subscriber Base): भारत का कुल दूरसंचार ग्राहक आधार बढ़कर 1,200.80 मिलियन हो गया है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार बना हुआ है।
  • इंटरनेट और ब्रॉडबैंड: इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 969.10 मिलियन तक पहुंच गई है। नवंबर 2025 तक भारत में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 100 करोड़ (1 बिलियन) का आंकड़ा पार कर गई है।
  • 5G विस्तार: फरवरी 2025 तक भारत में 4.69 लाख से अधिक 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किए गए हैं, जो लगभग 25 करोड़ उपयोगकर्ताओं को सेवा दे रहे हैं।
  • टेली-घनत्व (Tele-density): राष्ट्रीय स्तर पर टेली-घनत्व 85.04% रहा।
  • राजस्व (ARPU): वायरलेस सेवाओं के लिए प्रति उपयोगकर्ता औसत मासिक राजस्व (ARPU) 16.89% की वार्षिक वृद्धि के साथ ₹149.25 (2023-24) से बढ़कर ₹174.46 (2024-25) हो गया है।
  • टीवी चैनल: देश में लगभग 918 निजी सैटेलाइट टीवी चैनल और 845 मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (MSO) सक्रिय हैं।