भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेल नेटवर्क
- 07 Jan 2026
7 जनवरी, 2026 को भारत सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े विद्युतीकृत रेल नेटवर्कों में शामिल हो गया है, जहाँ लगभग पूरा 70 हजार रूट-किलोमीटर ब्रॉड-गेज नेटवर्क अब बिजली से संचालित है।
प्रमुख तथ्य:
- विद्युतीकरण का स्तर: नवंबर 2025 तक, भारतीय रेलवे ने अपने कुल ब्रॉड गेज (Broad Gauge) नेटवर्क का लगभग 99.2% विद्युतीकरण पूरा कर लिया है।
- नेटवर्क विस्तार: कुल 70,001 रूट किलोमीटर (RKM) में से 69,427 RKM का विद्युतीकरण किया जा चुका है।
- वैश्विक तुलना: भारत का 99.2% विद्युतीकरण स्तर स्विट्जरलैंड (100%) के बाद दुनिया में सबसे अधिक है, जो चीन (82%), रूस (52%) और ब्रिटेन (39%) जैसे बड़े रेल नेटवर्क वाले देशों से काफी आगे है।
- राज्यवार प्रगति: भारत के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। केवल 5 राज्यों (राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और गोवा) में कुछ शेष कार्य बाकी है।
- विद्युतीकरण की गति: विद्युतीकरण की रफ्तार 2004-2014 के बीच 1.42 किमी/दिन से बढ़कर 2019-2025 के दौरान 15 किमी/दिन से अधिक हो गई है।
- पर्यावरणीय प्रभाव: पूर्ण विद्युतीकरण के साथ, भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे (Green Railway) बनने की राह पर है, जिससे डीजल पर निर्भरता खत्म होगी और परिचालन लागत में लगभग 70% की कमी आएगी।
- नवीकरणीय ऊर्जा: रेलवे ने अपनी सौर ऊर्जा क्षमता को भी बढ़ाकर लगभग 898 मेगावाट कर लिया है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



