निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024

  • 15 Jan 2026

14 जनवरी, 2026 को नीति आयोग ने भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात तैयारियों का आकलन करने हेतु 'निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024' रिपोर्ट जारी की।

  • उद्देश्य: वर्ष 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर के वस्तु निर्यात लक्ष्य और 'विकसित भारत @2047' के दृष्टिकोण को प्राप्त करना।
  • संस्करण: यह रिपोर्ट पहली बार अगस्त 2020 में प्रकाशित हुई थी; यह इसका चौथा संस्करण है जो जिला-स्तरीय रणनीतियों और MSME पारिस्थितिक तंत्र पर जोर देता है।

मुख्य तथ्य

  • स्तंभ (Pillars): यह सूचकांक 4 मुख्य स्तंभों- नीति एवं शासन (20%), व्यावसायिक पारिस्थितिक तंत्र (40%), निर्यात बुनियादी ढांचा (20%) और निर्यात प्रदर्शन (20%) पर आधारित है। इसमें 13 उप-स्तंभ और 70 संकेतक शामिल हैं।
  • प्रमुख श्रेणियां: राज्यों को बड़े राज्य, छोटे राज्य, उत्तर-पूर्वी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्गीकृत कर ‘लीडर्स’ (अग्रणी), 'चैलेंजर्स' (दावेदार) और ‘एस्पायर्स’ (आकांक्षी) के रूप में पहचाना गया है।
  • शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (बड़े राज्य): महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जिसके बाद तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश का स्थान है।
  • शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (छोटे राज्य, पूर्वोत्तर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश): इस श्रेणी में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, ‘दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव’ एवं गोवा शीर्ष पर हैं।