भारत–अमेरिका ने ऐतिहासिक व्यापार समझौते की घोषणा की
- 03 Feb 2026
2 फरवरी, 2026 को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में एक महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन वार्ता के बाद शुल्कों में कटौती से संबंधित समझौते की पुष्टि की।
प्रमुख बिंदु
- शुल्क कटौती समझौता: संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क को तत्काल प्रभाव से 25% से घटाकर 18% करने पर सहमति व्यक्त की। इससे भारतीय निर्यात को उल्लेखनीय प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त होगी।
- भारतीय बाज़ार तक पहुंच से जुड़ी प्रतिबद्धताएं: भारत ने सिद्धांततः चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क तथा गैर-शुल्क बाधाओं को समाप्त करने या उनमें पर्याप्त कमी करने पर सहमति जताई है। इसमें लाइसेंसिंग, विनियामक तथा प्रमाणन संबंधी प्रतिबंधों में ढील शामिल है।
- ऊर्जा और रणनीतिक खरीद: समझौते के हिस्से के रूप में भारत समय के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका से 500 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादों, कोयला तथा अन्य वस्तुओं की खरीद करेगा।
- निर्यात में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त: भारत के लिए संशोधित 18% शुल्क (टैरिफ) दर अन्य एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम है; चीन (37%), बांग्लादेश (20%) और पाकिस्तान (19%)।
- कूटनीतिक परिप्रेक्ष्य: यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब एक सप्ताह पूर्व ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ था। यह वैश्विक व्यापार पुनर्संरेखण में भारत की बढ़ती केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करता है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



