भारत एवं मलेशिया के मध्य 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

  • 09 Feb 2026

7-8 फरवरी, 2026 के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान भारत और मलेशिया ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्य बिंदु

  • समझौते: भारत और मलेशिया ने 11 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए और कई द्विपक्षीय दस्तावेज़ों का आदान-प्रदान किया।
  • व्यापार और निवेश को सुदृढ़ करना: दोनों पक्षों ने सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फिनटेक, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य और उन्नत विनिर्माण में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
  • व्यापार ढाँचों का समर्थन: नेताओं ने मलेशिया–भारत व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के महत्व पर बल दिया और आसियान–भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा का स्वागत किया।
  • स्थानीय मुद्रा व्यापार को बढ़ावा: दोनों देशों ने भारतीय रुपया और मलेशियाई रिंगिट सहित स्थानीय मुद्रा निपटान के बढ़ते उपयोग को प्रोत्साहित किया।
  • डिजिटल और सेमीकंडक्टर सहयोग: डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, फिनटेक, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए मलेशिया–भारत डिजिटल परिषद के औपचारिक गठन का स्वागत किया गया।
  • सीमा-पार भुगतान लिंक: एनपीसीआई इंटरनेशनल और पेनेट मलेशिया (PayNet Malaysia) के बीच सहयोग को सीमापार डिजिटल भुगतान एकीकरण के लिए महत्त्वपूर्ण माना गया।
  • रक्षा और सुरक्षा सहयोग: भारत और मलेशिया ने प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और समुद्री सुरक्षा सहयोग के माध्यम से रक्षा संबंधों की पुनः पुष्टि की, जिसमें अभ्यास हरिमऊ शक्ति का 5वाँ संस्करण शामिल है।