भारत की रूबल नागी को मिला ग्लोबल टीचर प्राइज

  • 09 Feb 2026

4 फरवरी, 2026 को भारतीय शिक्षिका रूबल नागी को दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया। यह 10 लाख डॉलर का पुरस्कार GEMS एजुकेशन द्वारा प्रदान किया गया।

  • रूबल नागी को इस बात के लिए सम्मानित किया गया कि उन्होंने उपेक्षित और जर्जर दीवारों को जीवंत शैक्षिक भित्तिचित्रों में बदल दिया।
  • ये रंग-बिरंगे चित्र न केवल बच्चों को पढ़ना, लिखना और गणित सिखाते हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी सहज रूप से पहुँचाते हैं।
  • पिछले दो दशकों में उन्होंने कला को शिक्षण माध्यम बनाकर 10 लाख से अधिक बच्चों को औपचारिक शिक्षा से जोड़ा है।
  • उनका चयन 139 देशों से प्राप्त 5,000 से अधिक नामांकन और आवेदनों में से किया गया।
  • रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने भारत में 100 से अधिक निम्न-आय समुदायों और गांवों में 800 से अधिक शैक्षिक केंद्र स्थापित किए हैं।