राष्ट्रीय जलमार्ग-2 पर अंतर्देशीय जलमार्ग अवसंरचना

  • 28 Feb 2026

27 फरवरी, 2026 को बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री ने डिब्रूगढ़ में राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रह्मपुत्र नदी) पर 3 प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

  • परियोजनाओं में बोगीबील और धुबरी में कस्टम्स और इमिग्रेशन कॉम्प्लेक्स, तथा डिब्रूगढ़ में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) का नवीनीकृत विरासत भवन शामिल हैं।
  • बोगीबील परिसर एक आधुनिक पर्यटन-सह-कार्गो टर्मिनल के रूप में कार्य करेगा।
  • इसमें आगमन-प्रस्थान हॉल, कार्गो भंडारण, प्रशासनिक ब्लॉक तथा एकीकृत सुरक्षा प्रणाली सम्मिलित है।
  • यह भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्गों (Indo-Bangladesh Protocol Routes) के अंतर्गत व्यापार को सुगम बनाएगा।
  • धुबरी परिसर पश्चिमी असम में निर्यात-आयात गतिविधियों को बढ़ावा देगा तथा बांग्लादेश एवं भूटान के साथ अंतर्देशीय व्यापार का प्रवेशद्वार बनेगा।