गूगल द्वारा AI इमेज मॉडल ‘नैनो बनाना 2’ का शुभारंभ

  • 28 Feb 2026

26 फरवरी, 2026 को गूगल ने अपने AI इमेज जेनरेशन मॉडल ‘नैनो बनाना’ का उन्नत संस्करण ‘नैनो बनाना 2’ लॉन्च किया।

  • इसके मूल संस्करण यानी ‘नैनो बनाना’ ने अगस्त 2025 में लॉन्च होने के बाद चार दिनों में ही 13 मिलियन नए यूजर्स जोड़े थे तथा अक्टूबर 2025 तक 5 अरब से अधिक इमेज सृजित की थीं।
  • यह मॉडल जेमिनी ऐप, AI मोड, लेंस फीचर तथा AI-संचालित वीडियो टूल ‘फ्लो’ (Flow) में एकीकृत किया जा रहा है।
  • यह तीव्र एवं लागत-कुशल “फ्लैश (Flash)” मॉडल पर आधारित है।