गवर्नमेंट बैंक डैशबोर्ड एवं गवर्नमेंट बैंक मैनुअल

  • 28 Feb 2026

27 फरवरी, 2026 को भारत सरकार के लेखा नियंत्रक महालेखाकार (CGA) टी.सी.ए. कल्याणी ने गवर्नमेंट बैंक डैशबोर्ड (Government Bank Dashboard) और गवर्नमेंट बैंक मैनुअल (Government Bank Manual) नामक दो प्रमुख पहलें प्रारंभ कीं।

  • यह सुधार प्रणाली प्रतिक्रियात्मक सुधार (Reactive Corrections) से सक्रिय पर्यवेक्षण (Proactive Oversight) की दिशा में परिवर्तन को दर्शाती है।
  • CGA संघ एवं राज्य सरकारों के लिए सरकारी लेखांकन सिद्धांतों की देखरेख करता है तथा RBI के साथ संघ सरकार के नकद शेष (Cash Balance) के सामंजस्य का प्रबंधन करता है।

गवर्नमेंट बैंक मैनुअल

  • सरकारी लेनदेन संभालने वाले बैंकों हेतु एक व्यापक एवं मानकीकृत ढाँचा (Standardised Framework) प्रदान करता है।
  • इसमें निम्नलिखित प्रावधान सम्मिलित हैं:
    • संचालन प्रक्रियाएँ (Operational Procedures)
    • प्रतिवेदन दायित्व (Reporting Obligations)
    • सामंजस्य समय-सीमा (Reconciliation Timelines)
    • अनुपालन आवश्यकताएँ (Compliance Requirements)
  • उद्देश्य:
    • अस्पष्टता में कमी;
    • परिचालन जोखिम (Operational Risks) का शमन;
    • उत्तरदायित्व (Accountability) को सुदृढ़ करना।
  • गवर्नमेंट बैंक डैशबोर्ड
  • सरकार के बैंकिंग कार्यों की रियल-टाइम, डेटा-आधारित निगरानी सक्षम करता है।
  • यह प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को ट्रैक करता है, जैसे रेमिटेंस समयसीमा, स्क्रॉल अनुपालन, मिलान स्थिति, लेन-देन सफलता दर, और सेवा-स्तर अनुपालन