आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र को अपग्रेड करने की योजना

  • 17 Sep 2020

खेल मंत्रालय ने 16 सितंबर, 2020 को 95.19 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) को अपग्रेड करने की योजना बनाई है।

उद्देश्य: भविष्य के ओलंपिक चैंपियन की पहचान करना और उन्हें तैयार करना।

  • प्रत्येक KISCE को 14 ओलंपिक खेलों में खेल-विशिष्ट सहयोग दिया जाएगा, जिसमें एक राज्य या केंद्र-शासित प्रदेश को अधिकतम 3 खेलों के लिए सहयोग दिया जाएगा।
  • पहले चरण में KISCE की स्थापना के लिए अनुमोदित आठ राज्यों में ओडिशा, मिजोरम, तेलंगाना, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।