पद्म विभूषण विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन

  • 17 Sep 2020

भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला, वास्तुकला और कला इतिहास की अग्रणी विदुषी, डॉ.कपिला वात्स्यायन का 16 सितंबर, 2020 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।

  • 2006 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें लाभ के पद के विवाद के आकार कारण अपनी सीट छोड़नी पड़ी थी। अप्रैल 2007 में, उन्हें पुन: उच्च सदन के लिए नामित किया गया।
  • उन्होंने शिक्षा मंत्रालय में सचिव के रूप में तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संस्थापक निदेशक के रूप में भी कार्य किया। वे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) की पूर्व अध्यक्ष और IIC अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान प्रभाग की अध्यक्षा थीं।
  • 2011में पद्म विभूषण से सम्मानित कपिला हिंदी के यशस्वी दिवंगत साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' की पत्नी थीं।