कतर द्वारा LNG उत्पादन पर रोक: वैश्विक आपूर्ति पर दबाव

  • 03 Mar 2026

2 मार्च, 2026 को कतर ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के कारण तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का उत्पादन रोक दिया। यह तनाव इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों तथा ईरान की प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई से उत्पन्न हुआ।

मुख्य बिंदु

  • ईरान का उत्पादन: ईरान प्रतिदिन लगभग 3.3 मिलियन बैरल कच्चे तेल (bpd) तथा 1.3 मिलियन बैरल कंडेन्सेट एवं अन्य द्रवों का उत्पादन करता है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 4.5% है।
  • हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य: यहाँ से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 1/5 हिस्सा गुजरता है। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात में तीव्र गिरावट दर्ज की गई है।
  • वैश्विक तेल कीमतें: 13% बढ़कर 82 डॉलर प्रति बैरलतक पहुँचीं, जो जनवरी 2025 के बाद का सबसे ऊँचा स्तर है।
  • कतर का भूगोल: अरब प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक प्रायद्वीपीय देश है, जो फ़ारस की खाड़ीऔर सऊदी अरब से घिरा है। यह प्रमुख पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस भंडारों के निकट एक सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है।

वैश्विक प्रभाव

  • यूरोप: रूस पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे यूरोपीय देशों के लिए यह झटका है। यूरोपीय गैस कीमतें एक ही दिन में लगभग 50% तक बढ़ गईं
  • एशिया: भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित होगी क्योंकि कतर इनके प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से है।
  • वैश्विक बाज़ार: LNG की कमी से एशिया और यूरोप के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे कीमतें और अस्थिरता दोनों बढ़ेंगी।