नीति आयोग एवं जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के मध्य समझौता

  • 03 Mar 2026

2 मार्च, 2026 को नीति आयोग और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने "सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में जापान-भारत सहकारी कार्रवाइयों की परियोजना के चरण II" [Phase II of the Japan-India Cooperative Actions towards SDGs] के लिए रिकॉर्ड ऑफ़ डिस्कशन्स (RoD) पर हस्ताक्षर किए।

  • समझौते का उद्देश्यआकांक्षी ज़िलों और आकांक्षी ब्लॉकोंमें विकास हस्तक्षेपों को मज़बूत करना है।
  • द्वितीय चरण का मुख्य फोकस जिला एवं प्रखंड स्तर पर संस्थागत क्षमता-विकास तथा बेहतर सुशासन पर है।
  • यह पहलआकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत संचालित होगी।
  • यह 6 प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में कार्य करेगी: 1. वैश्विक साझेदारी, 2. स्वास्थ्य और पोषण, 3. शिक्षा, 4. कृषि व जल संसाधन, 5. वित्तीय समावेशन व कौशल विकास, 6. बुनियादी अवसंरचना।