भारत, कनाडा के मध्य यूरेनियम आपूर्ति समझौता

  • 03 Mar 2026

2 मार्च, 2026 को भारत और कनाडा ने भारतीय प्रधानमंत्री और कनाडाई प्रधानमंत्री के बीच वार्ता के दौरान 2.6 बिलियन डॉलर के एक ऐतिहासिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य बिंदु

  • दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति: यह समझौता भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए स्थिर और दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
  • स्वच्छ ऊर्जा सहयोग: दोनों नेताओं ने स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत करने पर बल दिया।
  • उन्नत परमाणु तकनीकें: छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (Small Modular Reactors – SMRs) तथा उन्नत परमाणु रिएक्टर प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर सहमति बनी।
  • समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) वार्ता में तेजी: दोनों पक्षों ने CEPA की वार्ता को तेज़ करने और 2026 के अंत तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा।
  • व्यापार लक्ष्य: नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 50 बिलियन डॉलरतक बढ़ाने का लक्ष्य रखा।
  • क्रिटिकल मिनरल्स साझेदारी: मजबूत आपूर्ति शृंखलाएं विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) में सहयोग सुदृढ़ करने हेतु समझौता किया गया।