भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 53

  • 10 Mar 2026

हाल ही में नामीबिया से लायी गई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों को जन्म दिया, इसी के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई।

मुख्य बिंदु

  • यह पहल प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत चल रही है।
  • 10वाँ सफल प्रजनन: प्रोजेक्ट चीता शुरू होने के बाद यह दसवीं बार है, जब भारत में चीता शावकों के समूह ने जन्म लिया है।
  • भारत में जन्मे शावक: इसी के साथ ही अब तक भारत में जन्मे चीता शावकों की कुल संख्या 33 हो चुकी है।
  • बोत्सवाना से नए चीते: 28 फरवरी, 2026 को बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों (6 मादा, 3 नर) को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया है।
  • प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य:
    • भारत में चीतों का पुनर्प्रवेश।
    • पारिस्थितिक संतुलन की पुनर्स्थापना।
    • ऐतिहासिक पर्यावासों (Habitats) में प्रजाति का पुनर्जीवन।