मैनुअल ऑफ सिक्योरिटी इंस्ट्रक्शन्स 2026

  • 10 Mar 2026

9 मार्च, 2026 को रक्षा मंत्रालय (MoD) ने मंत्रालय के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “मैनुअल ऑफ सिक्योरिटी इंस्ट्रक्शन्स 2026” जारी किया।

मुख्य बिंदु

  • व्यापक सुरक्षा दिशानिर्देश: यह मैनुअल रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों के लिए विस्तृत सुरक्षा प्रोटोकॉल प्रदान करता है।
  • सुरक्षा ढाँचे का सुदृढ़ीकरण: दस्तावेज़ का उद्देश्य मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को सशक्त करना है। साथ ही एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
  • नियमित अद्यतन: बदलती सुरक्षा चुनौतियों और उभरते खतरों को ध्यान में रखते हुए इस मैनुअल को समय-समय पर अद्यतन किया जाएगा।
  • यह मैनुअल रक्षा मंत्रालय के सिक्योरिटी ऑफिस द्वारा तैयार किया गया है।