भारत–सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास: लामितिये 2026

  • 10 Mar 2026

9 मार्च, 2026 को भारत और सेशेल्स के मध्य 11वाँ संयुक्त सैन्य अभ्यास “लामितिये 2026” प्रारम्भ हुआ।

  • यह अभ्यास 20 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इसका आयोजन सेशेल्स रक्षा अकादमी में किया जा रहा है।
  • “लामितिये” (Lamitiye) क्रियोल भाषा (Creole Language) का शब्द है, जिसका अर्थ होता है: “मित्रता”।
  • यह द्विवार्षिक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 2001 से आयोजित किया जा रहा है।
  • भारतीय भागीदारी:
    • भारत की ओर से इसमें असम रेजिमेंट के सैनिक भाग ले रहे हैं।
    • भारतीय नौसेना की ओर से INS त्रिकंद भाग ले रहा है।
    • भारतीय वायु सेना C-130 विमान के साथ भागीदारी कर रही है।
  • इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं की भागीदारी शामिल है।
  • सैनिक अर्ध‑शहरी परिवेश में सामरिक अभ्यासों का संयुक्त प्रशिक्षण करेंगे।
  • अभ्यास का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवेश में संभावित खतरों को निष्क्रिय करना है।
  • फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास, युद्ध संबंधी चर्चाएँ और प्रदर्शन (demonstrations) आयोजित किए जाएँगे।