एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रियल एस्टेट निवेश

  • 10 Mar 2026

मार्च 2026 में जारी कोलियर्स इन्वेस्टमेंट इनसाइट्स H1 2025 रिपोर्ट के अनुसार, एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र के 9 प्रमुख बाजारों में 2025 की पहली छमाही में रियल एस्टेट निवेश 71.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

मुख्य बिंदु

  • यह पिछले वर्ष की तुलना में 6% की गिरावट दर्शाता है।
  • निवेश में गिरावट: वैश्विक व्यापार अस्थिरता, व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण से निवेश में कमी देखी गई।
  • रिपोर्ट में जिन बाजारों का विश्लेषण किया गया: ऑस्ट्रेलिया, चीन (Mainland China), हांगकांग, भारत, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, न्यूज़ीलैंड और ताइवान।
  • भारत की वैश्विक स्थिति: भारत भूमि और विकास स्थलों में सीमापार निवेश के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर रहा।
  • भारत में निवेश स्तर: 2025 की पहली छमाही में भारत में रियल एस्टेट निवेश लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। यह वर्ष-दर-वर्ष 15% की गिरावट दर्शाता है।
  • विदेशी निवेश: कुल संस्थागत निवेश का 52% तथा लगभग 1.6 अरब डॉलर विदेशी पूंजी से आया।
  • घरेलू निवेश में वृद्धि: घरेलू पूंजी निवेश में 53% की वृद्धि हुई तथा कुल निवेश का लगभग 48% हिस्सा घरेलू निवेश का रहा।
  • भारत में रियल एस्टेट निवेश का अधिकांश हिस्सा आवासीय क्षेत्र एवं कार्यालय क्षेत्र में केंद्रित रहा