भारतीय निर्वाचन आयोग

  • 20 Mar 2026

19 मार्च, 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने आगामी विधानसभा चुनावों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों (PwDs), सेवा मतदाताओं तथा निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए डाक मतपत्र (Postal Ballots) के माध्यम से मतदान को सुगम बनाने हेतु कई उपायों की घोषणा की।

  • संबंधित राज्य: असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल।
  • यह प्रावधान “जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951” के अंतर्गत है।
  • भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) भारत का एक संवैधानिक निकाय है, जिसे अनुच्छेद 324 के तहत स्थापित किया गया है।
  • इसका मुख्य कार्य देश में लोक सभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का संचालन करना है।
  • आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और दो अन्य निर्वाचन आयुक्त होते हैं।
  • इनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।