जनजातीय होमस्टे संचालकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

  • 20 Mar 2026

19 मार्च, 2026 को जनजातीय कार्य मंत्रालय (MoTA) ने भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) के सहयोग से नई दिल्ली में जनजातीय होमस्टे मालिकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की।

  • इसमें गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • उद्देश्य
    • समुदाय-आधारित सतत पर्यटन को बढ़ावा देना।
    • जनजातीय क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन करना।
  • प्रमुख पहलू
    • जनजातीय होमस्टे को समावेशी विकास का माध्यम माना गया।
    • पर्यटन के माध्यम से सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर दिया गया।
  • जनजातीय कल्याण से संबंधित पहलें
    • पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान
    • अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना
    • आदि कर्मयोगी अभियान