रिलीफ (RELIEF) पहल को मंजूरी

  • 20 Mar 2026

19 मार्च, 2026 को भारत सरकार ने निर्यात संवर्धन मिशन (EPM) के अंतर्गत ‘रिलीफ’ (RELIEF: Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation) नामक एक नई पहल को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित निर्यातकों को समर्थन प्रदान करना तथा इसके कारण उत्पन्न लॉजिस्टिक्स व्यवधान को कम करना।
  • क्रियान्वयन एजेंसी: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया।
  • प्रमुख प्रावधान
    • 100% जोखिम कवरेज।
    • MSMEs को लागत प्रतिपूर्ति।
    • ₹497 करोड़ का प्रावधान
  • भौगोलिक क्षेत्र- खाड़ी एवं पश्चिम एशिया: UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन, इराक, ईरान, इज़राइल, यमन
  • संस्थागत व्यवस्था: अंतर-मंत्रालयी समूह (IMG) द्वारा दैनिक समीक्षा।