विश्व गौरैया दिवस 2026

  • 21 Mar 2026

20 मार्च, 2026 को विश्वभर में विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य गौरैया की घटती आबादी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्य बिंदु

  • इस दिवस की शुरुआत ‘वर्ष 2010’ में ‘नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया’ (Nature Forever Society of India) द्वारा की गई।
  • यह पहल ‘इको-सिस एक्शन फाउंडेशन’ (Eco-Sys Action Foundation) के सहयोग से प्रारंभ की गई थी।
  • गौरैया की घटती संख्या के कारण
    • तीव्र शहरीकरण।
    • बढ़ता प्रदूषण।
    • घोंसले बनाने के स्थानों की कमी।
  • पारिस्थितिक महत्व
    • गौरैया कीट नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    • यह परागण (Pollination) में भी योगदान देती है।
    • इसे स्वस्थ शहरी पर्यावरण का एक जैव-सूचक (Bio-indicator) माना जाता है।
  • वैश्विक पहल: इस अवसर पर विश्वभर में जागरूकता अभियान एवं सामुदायिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।