जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत गुजरात द्वारा MoU पर हस्ताक्षर

  • 21 Mar 2026

20 मार्च, 2026 को गुजरात सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 (Jal Jeevan Mission 2.0) के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Department of Drinking Water and Sanitation) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करना है।
  • यह पहल 2022 में सार्वभौमिक नल कनेक्शन प्राप्त करने के बाद अब धारणीयता (Sustainability) पर केंद्रित है।
  • मिशन के उद्देश्य
    • ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और विश्वसनीय जल आपूर्ति सुनिश्चित करना।
    • जल अवसंरचना की दीर्घकालिक धारणीयता को मजबूत करना।
  • जल जीवन मिशन
    • प्रारंभ: 15 अगस्त, 2019।
    • उद्देश्य: प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल से जल उपलब्ध कराना।
  • गुजरात ने “हर घर जल (Har Ghar Jal)” लक्ष्य अक्टूबर 2022 में प्राप्त किया।
  • जल जीवन मिशन 2.0
    • लक्ष्य: वर्ष 2028 तक सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करना।
    • क्रियान्वयन तंत्र: ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियाँ (VWSCs) स्थानीय स्तर पर प्रबंधन करेंगी तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म, जैसे: सुजलाम भारत प्लेटफ़ार्म के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
    • नल जल मित्र जैसी पहलें क्षमता निर्माण को बढ़ावा देंगी।