विश्व एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप, 2026

  • 25 Mar 2026

22 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शनों के साथ विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ। विश्व एथलेटिक्स ने इसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ संस्करण करार दिया है।

  • ऐतिहासिक प्रदर्शन: इस आयोजन ने अब तक का उच्चतम प्रदर्शन स्कोर (49,516) दर्ज किया। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को (Sebastian Coe) ने आयोजन की गुणवत्ता और मेजबानी की सराहना की।
  • पदक तालिका: संयुक्त राज्य अमेरिका इस चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। अमेरिका ने कुल 5 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक जीते।
  • भागीदारी: इस प्रतियोगिता में 111 देशों के कुल 632 एथलीटों ने हिस्सा लिया।
  • महिला सशक्तीकरण: इस बार रिकॉर्ड 309 महिला एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा की, जो इस आयोजन के इतिहास में सर्वाधिक है।
  • विश्व रिकॉर्ड: चैंपियनशिप के दौरान 2 नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए गए।
    • साइमन एहैमर (Simon Ehammer) ने 6,670 अंकों के साथ हेप्टाथलॉन जीता।
    • डेविन चार्लटन (Devynne Charlton) ने 60 मीटर बाधा दौड़ (Hurdles) में 7.65 सेकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • चैंपियनशिप रिकॉर्ड: विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 6 चैंपियनशिप रिकॉर्ड टूटे।
    • आर्मंड डुपलांटिस (Armand Duplantis) ने पोल वॉल्ट में 6.25 मीटर की ऊंचाई पार की।
    • कीली हॉजकिंसन (Keely Hodgkinson) ने 800 मीटर में 1:55.30 का नया रिकॉर्ड बनाया।
    • क्रिस्टोफर मोरालेस विलियम्स ने 400 मीटर में 44.76 सेकंड का रिकॉर्ड दर्ज किया।
  • भारत 2028 में इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के आगामी संस्करण की मेजबानी करेगा।