सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
वैश्विक जैव विविधता आउटलुक- 5 रिपोर्ट
- 21 Sep 2020
15 सितंबर, 2020 को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता अभिसमय (CBD) द्वारा जारी ‘वैश्विक जैव विविधता आउटलुक- 5 रिपोर्ट’ के अनुसार पिछले 10 वर्षों के 20 सहमत संरक्षण लक्ष्यों (आईची जैव विविधता लक्ष्यों) में से विश्व द्वारा कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: 2020 की समय सीमा के साथ सहमत इन लक्ष्यों में से 14 लक्ष्य हासिल नहीं किए गए हैं। इनमें सतत कृषि, प्रदूषण में कमी करने, प्रजातियों, प्रवाल, मछली / महासागरों, जंगलों / निवासों, आनुवंशिक सामग्री और पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण तथा अन्य से संबंधित लक्ष्य शामिल हैं। केवल 6 को ‘आंशिक रूप’ से हासिल किया गया है।
- 2011 से 2016 तक मानवता द्वारा उपयोग किए जाने वाले जैविक संसाधनों को पुन: उत्पन्न करने के लिए दुनिया को अब एक से अधिक 'पृथ्वी' (1.7) की आवश्यकता होगी।
- प्रति वर्ष महासागरों में 10 मिलियन टन कचरा प्रवेश कर रहा है। अत्यधिक मछ्ली पकड़ने (overfishing) से 60% से अधिक प्रवाल के लिए खतरा पैदा हो गया है।
सुझाव: जैव विविधता के लिए 2050 के विजन को हासिल करने के लिए आठ प्रकार के बदलाव को लागू करने की आवश्यकता है।
- वनों तथा स्थानीय पारितंत्र की बहाली, सतत कृषि, सतत खाद्य प्रणाली (पादप आधारित भोजन की सलाह और कम मांसाहारी भोजन), जलवायु परिवर्तन में कमी हेतु प्रकृति-आधारित समाधान;
- कृषि और शहरी पारिस्थितिक तंत्र के साथ वन्यजीवों का एकीकृत प्रबंधन, सतत मत्स्य पालन तथा महासागर प्रबंधन, ताजे जल का सतत प्रबंधन, शहरों और बुनियादी ढांचे का सतत विकास।


