पूर्व लोक सभा सांसद रोजा देशपांडे का निधन

  • 21 Sep 2020

प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और पूर्व लोक सभा सांसद रोजा देशपांडे का 19 सितंबर, 2020 को मुम्बई में निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।

  • वे श्रीपद अमृत डांगे की पुत्री थीं, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक थे।
  • देशपांडे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और गोवा मुक्ति संघर्ष में भाग लिया था। उन्हें 1974 में बम्बई-दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए चुना गया था।
  • उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित मातृत्व अवकाश के लिए अभियान भी चलाया था।