भारत-केन्या: 10वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक
- 30 Apr 2026
27-28 अप्रैल 2026 को नैरोबी में भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति (JTC) के 10वें सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारत और केन्या के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा करना और उसे मजबूत बनाना था।
मुख्य बिंदु
- व्यापार प्रदर्शन:
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार 4.31 बिलियन डॉलरतक पहुंच गया।
- पिछले वर्ष की तुलना में24.91% की वृद्धि दर्ज की गई।
- प्राथमिकता वाले क्षेत्र:
- फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, इंजीनियरिंग सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स।
- डिजिटल बुनियादी ढांचा (Digital infrastructure) और नवीकरणीय ऊर्जा।
- व्यापार सुगमीकरण उपाय:
- मानकों परभारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और केन्या मानक ब्यूरो (KEBS) के बीच सहयोग।
- आगमन से पूर्व सीमा शुल्क डेटा साझा करने के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) तथा केन्या राजस्व प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)।
- व्यावसायिक सहयोग:
- CII और भारत-केन्या चैंबर के बीच समझौता।
- निवेश और औद्योगिक सहयोग पर विशेष ध्यान।
- मुद्रा एवं वित्तीय सहयोग:
- स्पेशल रुपया वोस्ट्रो अकाउंट्स (SRVAs) पर चर्चा।
- स्थानीय मुद्रा निपटान (Local Currency Settlement) तंत्र की संभावनाओं की तलाश।
- बुनियादी ढांचा सहयोग:
- केन्या के स्टैंडर्ड गेज रेलवे के लिए समर्थन।
- जहाज निर्माण (Shipbuilding), मशीनरी और निर्माण क्षेत्र में अवसर।
- स्वास्थ्य देखभाल एवं कृषि:
- भारत ने सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया।
- सेनेटरी और फाइटोसैनेटरी (SPS) बाधाओं पर चर्चा।
- स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल भागीदारी:
- भारत ने सौर और पवन परियोजनाओं में सहयोग की पेशकश की।
- केन्या अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के फ्रेमवर्क समझौते पर विचार कर रहा है।
- UPI जैसी प्रणालियों और डिजिटल समावेशन पर बातचीत।
- क्षमता निर्माण:
- भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (ITEC) के तहत प्रशिक्षण।
- शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और कौशल विकास में सहयोग।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


