‘भारत में महिलाएं एवं पुरुष 2025’ रिपोर्ट
- 30 Apr 2026
29 अप्रैल, 2026 को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने ‘भारत में महिलाएं एवं पुरुष 2025: चयनित संकेतक और डेटा’ (Women and Men in India 2025: Selected Indicators and Data) नामक रिपोर्ट का 27वां संस्करण जारी किया। यह रिपोर्ट जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में भारत के प्रमुख लैंगिक रुझानों को प्रस्तुत करती है।
मुख्य बिंदु
- व्यापक लैंगिक रिपोर्ट: इस रिपोर्ट को भुवनेश्वर में "डेटा फॉर डेवलपमेंट" पर आयोजित राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया गया। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और संगठनों से प्राप्त लिंग-आधारित डेटा का संकलन किया गया है।
- जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार: भारत में जन्म के समय लिंगानुपात (Sex ratio at birth) 904 (2017–19) से सुधरकर917 (2021–23) हो गया है। यह महिलाओं के जीवित रहने की दर और जन्म के समय लैंगिक संतुलन में प्रगति को दर्शाता है।
- शिशु मृत्यु दर में गिरावट: 2008 और 2023 के बीच लड़कियों और लड़कों, दोनों की शिशु मृत्यु दर में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है।
- स्कूली शिक्षा में लैंगिक समानता: प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक, स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर लैंगिक समानता (Gender parity) हासिल कर ली गई है।
- उच्च शिक्षा में वृद्धि: उच्च शिक्षा में महिलाओं का सकल नामांकन अनुपात (GER) 28.5 से बढ़कर30.2 हो गया, जबकि इसी अवधि (2021–22 से 2022–23) के दौरान पुरुषों का GER 28.3 से बढ़कर 28.9 हुआ।
- ग्रामीण महिला श्रम भागीदारी में उछाल: ग्रामीण क्षेत्रों में महिला श्रम बल भागीदारी (Female labour force participation) 2022 के 37.5% से बढ़कर2025 में 45.9% हो गई। यह कार्यबल संकेतकों में सबसे बड़ी वृद्धि है।
- नेतृत्व में महिलाएं: प्रबंधकीय पदों (Managerial positions) पर महिलाओं की संख्या में 2017 और 2025 के बीच 102.54% की वृद्धि हुई, जो पुरुषों की 73.80% की वृद्धि से कहीं अधिक है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


