एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन

  • 19 May 2026

17 मई, 2026 को गुजरात के गांधीनगर में संपन्न एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में भारत ने महिला टीम वर्ग में तीसरा तथा पुरुष टीम वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

  • यह चैंपियनशिप 11 से 17 मई तक महात्मा मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसका आयोजन इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा किया गया।
  • महिला टीम वर्ग में चीन 578 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि चीनी ताइपे 491 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने 487 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
  • पुरुष वर्ग में चीन 593 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद उत्तर कोरिया एवं उज्बेकिस्तान का स्थान रहा, जबकि भारत 379 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
  • समग्र पदक तालिका में चीन ने 21 स्वर्ण, 12 रजत एवं 8 कांस्य पदकों के साथ दबदबा बनाए रखा।
  • भारत ने चैंपियनशिप का समापन कुल 10 पदकों के साथ किया, जिनमें 1 रजत एवं 9 कांस्य पदक शामिल रहे।