राज्य कैबिनेट द्वारा अवसंरचना एवं ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी

  • 19 May 2026

18 मई, 2026 को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अवसंरचना, स्वास्थ्य, ऊर्जा, शहरी परिवहन तथा पंचायत आरक्षण से संबंधित कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।

  • मंत्रिमंडल ने आगरा एवं लखनऊ में मेट्रो विस्तार परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  • आगरा में दूसरे मेट्रो कॉरिडोर के अंतर्गत स्टेशनों एवं एलिवेटेड सेक्शनों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • लखनऊ में चारबाग से वसंत कुंज के बीच प्रस्तावित ‘ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर’ के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दी गई।
  • लखनऊ मेट्रो कॉरिडोर परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹5,801 करोड़ निर्धारित की गई है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने हेतु मिर्जापुर में 765/400 केवी ट्रांसमिशन सब-स्टेशन एवं संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों की स्थापना को भी मंजूरी प्रदान की गई।