दिल्ली सरकार ने शुरू की ‘मेट्रो मंडे’ पहल

  • 19 May 2026

18 मई, 2026 को दिल्ली सरकार ने सतत शहरी परिवहन एवं ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत ‘मेट्रो मंडे’ पहल की शुरुआत की।

  • इस पहल के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यालय आने-जाने के लिए दिल्ली मेट्रो एवं डीटीसी बसों का उपयोग किया।
  • मुख्यमंत्री ने इस अभियान को उत्तरदायी जीवनशैली, ईंधन संरक्षण एवं सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने वाला जनआंदोलन बताया।
  • यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन खपत कम करने तथा सतत गतिशीलता अपनाने की अपील से प्रेरित है।