प्रियदर्शिनी योजना को मंजूरी

  • 11 Jun 2026

10 जून, 2026 को केरल मंत्रिमंडल ने ‘प्रियदर्शिनी योजना’ के क्रियान्वयन को मंजूरी दी, जिसके तहत राज्य में महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

  • यह योजना 15 जून, 2026 से प्रभावी होगी।
  • प्रथम चरण में यह सुविधा 'केरल राज्य सड़क परिवहन निगम' (KSRTC) द्वारा संचालित साधारण बस सेवाओं में उपलब्ध होगी।
  • योजना का लाभ सभी महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनकी आयु, आय अथवा आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना प्रदान किया जाएगा।
  • प्रियदर्शिनी योजना विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान सत्तारूढ़ सरकार द्वारा घोषित पांच 'इंदिरा गारंटियों' में से एक थी।