जल जीवन मिशन 2.0: बिहार और मणिपुर के साथ समझौता

  • 11 Jun 2026

10 जून, 2026 को केंद्र सरकार ने टिकाऊ और समुदाय-संचालित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों को मजबूत करने के लिए ‘जल जीवन मिशन (JJM) 2.0’ के तहत बिहार और मणिपुर के साथ सुधारों से जुड़े समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य बिंदु

  • समझौता ज्ञापनों का उद्देश्य: सुरक्षित पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत-नेतृत्वित, सेवा-आधारित तथा समुदाय-केंद्रित ग्रामीण जल शासन मॉडल को बढ़ावा देना।
  • JJM 2.0 की प्रमुख प्राथमिकताएं
    • नल जल कनेक्शनों की कार्यशीलता सुनिश्चित करना।
    • जल गुणवत्ता का आश्वासन।
    • जल स्रोतों की धारणीयता को बढ़ावा देना।
    • संचालन एवं रखरखाव तंत्र को सुदृढ़ बनाना।
    • सामुदायिक स्वामित्व एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना।
    • नियमित निगरानी एवं मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • JJM 2.0 का फोकस: ग्रामीण जल अवसंरचना को कार्यशील बनाए रखना तथा दीर्घकालिक पेयजल सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना।