शंघाई सहयोग संगठन

  • 28 Sep 2020

सितंबर 2020 में ‘शंघाई सहयोग संगठन’ (Shanghai Cooperation Organisation- SCO) के रक्षा मंत्रियों, विदेश मंत्रियों तथा संस्कृति मंत्रियों की बैठकें आयोजित की गईं।

  • SCO एक स्थायी अंतर सरकारी संगठन है। इसके गठन की घोषणा 15 जून, 2001 को शंघाई (चीन) में कजाकिस्तान गणराज्य, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, किर्गिस्तान गणराज्य, रूसी संघ, ताजिकिस्तान गणराज्य और उजबेकिस्तान गणराज्य द्वारा की गई थी।
  • शंघाई सहयोग संगठन चार्टर पर जून 2002 में हस्ताक्षर किए गए और 19 सितंबर, 2003 को लागू हुआ।
  • 2017 में भारत और पाकिस्तान को पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई। SCO की आधिकारिक भाषाएं रूसी और चीनी हैं।
  • SCO के मुख्य लक्ष्य सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना; राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के साथ-साथ शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उनके प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देना है।