ICC की ODI पुरुष टीम रैकिंग में इंडिया शीर्ष पर

  • 12 Jun 2026

जून 2026 में जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नवीनतम वार्षिक अपडेट के बाद, भारत ने आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में अपना नंबर 1 का स्थान बरकरार रखा है।

  • भारत की रेटिंग 119 से घटकर 118 अंक हो गई, फिर भी वह रैंकिंग में पहले स्थान पर बना रहा।
  • न्यूजीलैंड ने दो रेटिंग अंकों की बढ़त के साथ 113 अंकों तक पहुँचकर दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।
  • ऑस्ट्रेलिया बिना किसी रेटिंग बदलाव के 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है।
  • शीर्ष 10 रैंकिंग में एकमात्र उलटफेर यह रहा कि दक्षिण अफ्रीका (102 अंक) ने पाकिस्तान (98 अंक) को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है।