ब्लू वैली क्लस्टर परियोजना

  • 12 Jun 2026

9 जून, 2026 को असम सरकार और यूरोपीय संघ (EU) ने आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुवाहाटी में संयुक्त रूप से ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ का शुभारंभ किया।
    • यह पहल मुख्य रूप से फ्लेवर्स (स्वाद), फ्रेगरेंस (सुगंध) और आयुष (AYUSH) क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य इस इकोसिस्टम का विकास करना और मूल्य श्रृंखला का एकीकरण करना है।
    • यह परियोजना व्यापक 'ब्लू वैलीज़ इनिशिएटिव' का एक हिस्सा है और भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 2026 में सहमत 'भारत-EU व्यापक रणनीतिक एजेंडा' में निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
    • ब्लू वैली क्लस्टर का नेतृत्व असम सरकार कर रही है तथा इसका उद्देश्य भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को राज्य एवं क्षेत्रीय स्तर पर व्यावहारिक सहयोग में परिवर्तित करना है।