भारत देगा फिलिस्तीन को 25 लाख डॉलर की सहायता

  • 12 Jun 2026

10 जून, 2026 को भारत ने घोषणा की कि वह अपने वार्षिक योगदान के हिस्से के रूप में जल्द ही ‘फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी’ (UNRWA) को 25 लाख अमेरिकी डॉलर (USD 2.5 Million) प्रदान करेगा।

मुख्य बिंदु

  • द्वि-राष्ट्र सिद्धांत (Two-State Solution) का समर्थन: भारत ने एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यावहारिक फिलिस्तीन राष्ट्र के गठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर इजराइल के साथ शांति और सुरक्षा से सह-अस्तित्व में रह सके।
  • गजा में युद्धविराम की अपील: भारत ने गजा में एक दीर्घकालिक और स्थायी युद्धविराम की आवश्यकता पर जोर दिया और जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न गंभीर मानवीय संकट व दुष्परिणामों को रेखांकित किया।
  • फिलिस्तीन के साथ विकास साझेदारी: भारत ने फिलिस्तीन के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे विकासात्मक सहयोग और मानवीय सहायता के मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला।