पूर्व-आईएनएस विराट को विदाई

  • 29 Sep 2020

( 28 September, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 28 सितंबर, 2020 को गुजरात के अलंग में एक समारोह में पूर्व-आईएनएस विराट को विदाई दी।

महत्वपूर्ण तथ्य: आईएनएस विराट 30 साल की शानदार सेवा के बाद भारतीय नौसेना से अलग हो गया था, इसे अलंग में विघटित (Dismantle) किया जाएगा।

  • दूसरा सेंटोर-श्रेणी विमान वाहक आईएनएस विराट ने भारतीय नौसेना में 30 साल और ब्रिटिश रॉयल नेवी में 27 साल सेवा की। इसे 6 मार्च, 2017 को भारतीय नौसेना ने सेवानिवृत्त कर दिया था।
  • आईएनएस विराट ने दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवारत युद्धपोत होने का गिनीज बुक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक युद्धपोत ने 10, 94,215 किमी. की यात्रा की है।
  • गुजरात में अलंग दुनिया के सबसे बड़े जहाज रीसाइक्लिंग यार्डों में से एक है, जहाँ लगभग 30% वैश्विक जहाजों (250-280) को प्रतिवर्ष रिसाइकिल किया जाता है। अलंग 30,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।