भारत ने FIH महिला नेशंस कप 2026 का खिताब जीता

  • 22 Jun 2026

21 जून, 2026 को भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 2-0 से पराजित कर FIH महिला नेशंस कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने FIH प्रो लीग में भी स्थान सुनिश्चित कर लिया।

  • भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
  • भारत की ओर से नवनीत कौर और सुनेलिता टोप्पो ने पहले क्वार्टर में गोल दागे।
  • इस विजय के साथ भारत ने FIH प्रो लीग में पदोन्नति प्राप्त की और महिला हॉकी की शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वापसी सुनिश्चित की।
  • यह भारत का दूसरा FIH महिला नेशंस कप खिताब है। इससे पूर्व भारतीय टीम ने वर्ष 2022 में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण का खिताब भी जीता था।