3 नौसेना युद्धपोत राष्ट्र को समर्पित
- 22 Jun 2026
21 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित तीन प्लेटफॉर्म - INS दूनागिरि, INS संशोधक और INS अग्रय, को राष्ट्र को समर्पित किया। यह भारत की समुद्री क्षमता तथा स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्य बिंदु
- इन तीनों पोतों का डिजाइन भारतीय नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो (Warship Design Bureau) द्वारा तैयार किया गया तथा इनका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है।
- INS दुनागिरि एक प्रोजेक्ट-17A स्टील्थ फ्रिगेट है, जो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तथा मध्यम दूरी की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) प्रणालियों से सुसज्जित है।
- INS संशोधक एक सर्वेक्षण पोत (Survey Vessel) है, जिसे तटीय एवं गहरे समुद्री जलक्षेत्रों में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के लिए विकसित किया गया है, जिससे सुरक्षित नौवहन एवं समुद्री संचालन को सहायता मिलेगी।
- INS अग्रय एक पनडुब्बी रोधी उथले जल युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft-ASW-SWC) है, जो सोनार, टॉरपीडो तथा रॉकेट लॉन्चर से लैस है और तटीय सुरक्षा एवं पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है।
- इन तीनों प्लेटफॉर्म में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है तथा इनके निर्माण में 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की भागीदारी रही है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


