निर्भय चेतना प्रशिक्षण मॉड्यूल लॉन्च

  • 22 Jun 2026

17 से 19 जून, 2026 के दौरान पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में निर्भय चेतना विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम आयोजित किया तथा निर्भया फंड परियोजना के अंतर्गत निर्भय चेतना प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

  • निर्भय चेतना महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा, गरिमा एवं लैंगिक समानता जैसे विषयों पर पुरुषों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका लक्ष्य जमीनी स्तर पर लैंगिक उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम निर्भय रहो पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत 11 मार्च, 2026 को निर्भया फंड के सहयोग से की गई थी।
  • इस पहल का उद्देश्य राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 28,500 मास्टर ट्रेनर्स का नेटवर्क विकसित करना है।
  • इन मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से देशभर के 17 लाख से अधिक पुरुष निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • कार्यक्रम का लक्ष्य पंचायत स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।