12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • 22 Jun 2026

21 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।

  • 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)” रही, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, भावनात्मक संतुलन तथा सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होने के साथ-साथ योग के कारण विश्व का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव भी बताया।
  • उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानव चेतना की ऐसी अभिव्यक्ति है जो आयु, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक सीमाओं से परे है।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।