ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफे की घोषणा की

  • 23 Jun 2026

22 जून, 2026 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र के नाम संबोधन में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

  • कीर स्टार्मर ने 5 जुलाई, 2024 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
  • उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
  • स्टार्मर, ब्रेक्जिट (यूरोपीय संघ से यूनाइटेड किंगडम के अलग होने) के बाद पूर्ण कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा देने वाले ब्रिटेन के छठे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • यह घटनाक्रम यूनाइटेड किंगडम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि नए नेतृत्व के चयन तक सरकार कार्यवाहक व्यवस्था के तहत संचालित होगी।