पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट परियोजना का शुभारंभ

  • 29 Jun 2026

28 जून, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में ‘पीएम फैमिली केयर ट्रैकर’ (PM Family Care Tracker) पायलट परियोजना का उद्घाटन किया।

  • पीएम फैमिली केयर ट्रैकर एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो गर्भावस्था से लेकर 18 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित जानकारी को ट्रैक करता है।
  • यह प्लेटफॉर्म जन्म पंजीकरण संख्या अथवा आभा आईडी (ABHA ID) से जुड़े यूनिक आईडी के माध्यम से लाभार्थी का सतत रिकॉर्ड तैयार करता है।
  • यह प्लेटफॉर्म विभिन्न सरकारी डेटाबेस से प्राप्त आंकड़ों को एकीकृत करता है तथा टीकाकरण, कुपोषण, स्कूल नामांकन और ड्रॉपआउट निगरानी से जुड़े जोखिम अलर्ट जारी करता है।
  • इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष तक के बच्चों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित करना है।