दिग्गज फिल्मकार के. भाग्यराज का निधन

  • 29 Jun 2026

27 जून, 2026 को दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता के. भाग्यराज का चेन्नई में हृदयाघात के बाद 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • के. भाग्यराज तमिल सिनेमा में अपनी उत्कृष्ट कहानी कहने की शैली और पटकथा लेखन के लिए ‘स्क्रीनप्ले किंग’ (Screenplay King) के रूप में प्रसिद्ध थे।
  • उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भारतीराजा की फिल्म ‘16 वयथिनिले’ (16 Vayathinile, 1977) में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में की थी।
  • उन्होंने ‘सुवरिल्लाधा चित्रंगल’ (1979) से निर्देशक के रूप में शुरुआत की तथा ‘पुथिया वार्पुगल’ (1979) में मुख्य अभिनेता के रूप में पदार्पण किया।
  • उनकी चर्चित फिल्म ‘ओरु काई ओसाई’ (Oru Kai Osai, 1980) ने उन्हें तमिल सिनेमा के प्रभावशाली फिल्मकारों में स्थापित किया।