भारत और सेशेल्स के बीच 9 समझौते

  • 29 Jun 2026

28 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल भुगतान, कृषि, समुद्री सहयोग, अंतरिक्ष और अवसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए तथा कई विकास पहलों की घोषणा की।

मुख्य बिंदु

  • रक्षा सहायता: भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल (Fast Patrol Vessel) भेंट किया, 10 उपयोगी वाहन और पांच लेजर रेडियल क्लास नौकाएं सौंपीं, पीएस जोरोस्टर (PS Zoroaster) की मरम्मत पूरी की तथा ग्लास कॉकपिट के साथ डोर्नियर विमान के उन्नयन की घोषणा की।
  • 9 समझौते: इन समझौतों में राजनयिक प्रशिक्षण, यूपीआई डिजिटल भुगतान, जन औषधि योजना के तहत किफायती दवाएं, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा, प्रत्यर्पण, भारतीय नाविकों के प्रमाणपत्रों की मान्यता, अवसंरचना परियोजनाओं के लिए अम्ब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट, बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग और अस्पताल विकास शामिल हैं।
  • जलवायु सहयोग: सेशेल्स आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) में शामिल हुआ।
  • राजनयिक उपलब्धि: दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो जारी किया।