राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन

  • 29 Jun 2026

28 जून, 2026 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया।

  • इस सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देना तथा ‘विकसित गांव से विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करना है।
  • केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) जैसी प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
  • सम्मेलन में हाल ही में शुरू किए गए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-GRAM-G] की समीक्षा की गई, जिसमें रोजगार, आवास, सड़क, आजीविका, कौशल और सामाजिक सुरक्षा को एकीकृत किया गया है।