DAC द्वारा ₹52,000 करोड़ के पूंजी अधिग्रहण को मंजूरी

  • 04 Jul 2026

3 जुलाई, 2026 को रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council - DAC) ने भारतीय सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारी को मजबूत करने के लिए 52,000 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • भारतीय थल सेना के लिए DAC ने शत्रु ड्रोन से प्रभावी सुरक्षा हेतु ‘आकाश तरंग’ (AKASH TARANG) एंटी-यूएवी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी।
  • परिषद नेमैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम (MPATGM) की खरीद को भी मंजूरी दी।
  • इसके अलावामीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल वेपन सिस्टम (MRSAM), वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS), टैंकों के लिएएक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (APS) और जेट-आधारित कामिकाजे ड्रोन सिस्टम की खरीद को भी मंजूरी दी गई।
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद(DAC) भारतीय सशस्त्र बलों के लिए पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी देने वाला रक्षा मंत्रालय का सर्वोच्च निर्णयकारी निकाय है।